आय ए एअतेदा
| आयत का नाम | आय ए एअतेदा |
|---|---|
| सूरह में उपस्थित | सूर ए बक़रा |
| आयत की संख़्या | 194 |
| पारा | 2 |
| शाने नुज़ूल | मौजूद है |
| विषय | फ़िक़्ही और अख़्लाक़ी |
| संदर्भ | पवित्र महीने में आक्रमणकारी दुश्मन को जवाब देना जायज़ होना। |
आय ए एअतेदा, सूरह बक़रा की 194वीं आयत है, जो हराम महीनों में[१] आक्रमणकारी दुश्मन[२] का सामना करना जायज़ होने के बारे में है। इस आयत के अनुसार, हराम महीनों में युद्ध करना हराम होने के बावजूद,[३] आक्रमणकारी दुश्मन के साथ जैसा का तैसा व्यवहार करना हराम महीने में भी जायज़ है।[४] आय ए एअतेदा का विभिन्न न्यायशास्त्रीय विषयों, जैसे हज, जिहाद, क़िसास, ग़स्ब और बैअ में हवाला दिया गया है।[५] न्यायविदों ने इस आयत से फ़िक़्ही क़ायदा-ए-एअतेदा का निष्कर्ष निकाला है।[६]
الشَّهْرُ الْحَرَامُ بِالشَّهْرِ الْحَرَامِ وَالْحُرُمَاتُ قِصَاصٌ فَمَنِ اعْتَدَى عَلَيْكُمْ فَاعْتَدُوا عَلَيْهِ بِمِثْلِ مَا اعْتَدَى عَلَيْكُمْ وَاتَّقُوا اللَّهَ وَاعْلَمُوا أَنَّ اللَّهَ مَعَ الْمُتَّقِينَ
अश्शहरुल-हरामु बिश्शहरिल-हरामि वल-हुरुमातु क़िसासुन फ़मनिअतदा अलैकुम फ़अतदू अलैहि बिमिस्लि माअतदा अलैकुम वत्तक़ुल्लाहा वअलमू अन्नल्लाहा मअल-मुत्तक़ीन
अनुवाद:हराम महीना, हराम महीने के बदले है और सभी पवित्रताओं का बदला लिया जा सकता है। अतः जो तुम पर ज़्यादती करे, तुम भी उस पर उसी तरह ज़्यादती करो, जिस तरह उसने तुम पर ज़्यादती की है। अल्लाह से डरो और जान लो कि अल्लाह परहेज़गारों के साथ है।
सूर ए बक़रा आयत 194
इस आयत के शाने नुज़ूल के बारे में कहा गया है कि हिजरत के छठे वर्ष में, जब सुलह हुदैबिया की संधि पर हस्ताक्षर हुए, तो पैग़म्बर (स) और सहाबा हज के समारोह में भाग लेने के लिए हुदैबिया के क्षेत्र में पहुँचे। मुशरिकों ने मुसलमानों की ओर पत्थर और तीर फेंककर उन्हें मक्का में प्रवेश करने से रोक दिया। मुशरिकों के इस व्यवहार का बदला लेने और ज़िल क़ादा महीने की पवित्रता का सम्मान न किए जाने के कारण यह आयत नाज़िल हुई।[७]

अल्लामा तबातबाई के अनुसार, हराम महीने में क़िसास जायज़ होना, उस व्यापक क़ानून का एक उदाहरण है जिसके अनुसार हर उस चीज़ के उल्लंघन का बदला लेना जायज़ है, जिसका उल्लंघन करना हराम और जिसका सम्मान करना वाजिब है। यह क़ानून जैसा का तैसा व्यवहार के अंतर्गत आता है।[९]
नासिर मकारिम शीराज़ी के अनुसार, इस आयत के आधार पर यदि कोई व्यक्ति अन्यायपूर्वक किसी दूसरे के अधिकारों का अतिक्रमण करता है, तो दूसरा व्यक्ति भी अपनी रक्षा करने या अपना अधिकार प्राप्त करने के लिए उसी प्रकार उसका मुक़ाबला कर सकता है। यह अवधारणा आर्थिक और गैर-आर्थिक, दोनों प्रकार के अधिकारों को शामिल करती है।[१०]
इस आयत का कुछ घटनाओं में भी हवाला दिया गया है। फ़रवरी 2026 ईस्वी में, ईरान के विरुद्ध अमेरिका और इज़राइल की सैन्य धमकियों के बीच, इस आयत का पाठ हुसैनिया इमाम ख़ुमैनी में लगाया गया। यह स्थान ईरान के इस्लामी गणराज्य के नेता के भाषणों के आयोजन का स्थल है।[११] इसी तरह, इस्लामी क्रांति की रक्षक सेना ने रमज़ान युद्ध के दौरान अपने कुछ बयानों में इस आयत का हवाला दिया। इन बयानों में कुछ अरब देशों में स्थित अमेरिकी ठिकानों और हितों पर ईरान के हमलों से संबंधित रिपोर्टें शामिल थीं। इन देशों ने ईरान के विरुद्ध सैन्य हमलों का समर्थन करने में भूमिका निभाई थी।[१२]
फ़ुटनोट
- ↑ तबातबाई, तफ़्सीर अल-मीज़ान, खंड 2, पृष्ठ 63।
- ↑ मुख़्तार उमर, मोअजम अल्लुग़तिल अरबिय्यतिल मुआसिरा, खंड 2, पृष्ठ 1472।
- ↑ मिश्कीनी, तफ़्सीर रवाँ, खंड 1, पृष्ठ 230।
- ↑ नजफ़ी, जवाहिरुल कलाम, खंड 21, पृष्ठ 32; मिश्कीनी, तफ़्सीर रवाँ, खंड 1, पृष्ठ 206; बर्जी, तरूर व दिफ़ा-ए मशरूअ, पृष्ठ 52।
- ↑ हिल्ली, तज़किरतुल फ़ोक़हा, खंड 8, पृष्ठ 441; नजफ़ी, जवाहिरुल कलाम, खंड 21, पृष्ठ 32; तूसी, अल-ख़िलाफ़, खंड 5, पृष्ठ 193; तूसी, अल-मबसूत, खंड 3, पृष्ठ 60।
- ↑ काशिफ़ अल-ग़िता, अनवारुल फ़क़ाहत (किताबुल मकासिब), खंड 1, पृष्ठ 124।
- ↑ तबातबाई, अल-मीज़ान, खंड 2, पृष्ठ 63।
- ↑ «بیانات آیتالله خامنهای در دیدار مردم آذربایجان شرقی» , आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेई के विचारों के संरक्षण और प्रकाशन के कार्यालय की वेबसाइट।
- ↑ तबातबाई, अल-मीज़ान, खंड 2, पृष्ठ 63।
- ↑ मकारिम शीराज़ी, तफ़्सीर नमूना, खंड 2, पृष्ठ 33।
- ↑ «بیانات آیتالله خامنهای در دیدار مردم آذربایجان شرقی» , आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेई के विचारों के संरक्षण और प्रकाशन के कार्यालय की वेबसाइट।
- ↑ «کشورهای میزبان نظامیان متجاوز آمریکا آماده دریافت پاسخ متناظر باشند», सिपाह समाचार वेबसाइट।
स्रोत
- «بیانات آیتالله خامنهای در دیدار مردم آذربایجان شرقی» (पूर्वी आज़रबाइजान के लोगों से मुलाक़ात में आयतुल्लाह ख़ामेनेई के बयान), आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनेई के विचारों के संरक्षण और प्रकाशन के कार्यालय की वेबसाइट, लेख प्रकाशित होने की तारीख़: 17 फ़रवरी 2026 ईस्वी, देखने की तारीख़: 7 नवम्बर 2026 ईस्वी।
- «کشورهای میزبان نظامیان متجاوز آمریکا آماده دریافت پاسخ متناظر باشند» (अमेरिका के हमलावर सैनिकों की मेज़बानी करने वाले देश समान जवाब पाने के लिए तैयार रहें), सिपाह समाचार वेबसाइट, लेख प्रकाशित होने की तारीख़: 18 जुलाई 2026, देखने की तारीख़: 7 नवम्बर 2026 ईस्वी।
- काशिफ़ अल-ग़िता, हसन, अनवारुल फ़क़ाहत (किताबुल मकासिब), नजफ़, काशिफ़ अल-ग़िता आममा प्रकाशन, 1422 हिजरी।
- तबातबाई, सय्यद मुहम्मद हुसैन, तफ़्सीर अल-मीज़ान, बेरूत, अल-आलमी प्रकाशन, प्रकाशन वर्ष उपलब्ध नहीं।
- तूसी, मुहम्मद बिन हसन, अल-ख़िलाफ़, क़ुम, इस्लामी प्रकाशन, प्रकाशन वर्ष उपलब्ध नहीं।
- तूसी, मुहम्मद बिन हसन, अल-मबसूत फ़ी फ़िक़्हिल इमामिय्या, तेहरान, मुर्तज़विय्या लि-इहयाइल आसारिल जाफ़रिय्या प्रकाशन संस्थान, 1387 हिजरी।
- नजफ़ी, मुहम्मद हसन, जवाहिरुल कलाम फ़ी शरहि शराइइल इस्लाम, संशोधन: अब्बास क़ूचानी और अली आख़ूंदी, बेरूत, दारु इहयाइत तुरासिल अरबी प्रकाशन, 1981 ईस्वी।
- बर्जी, याक़ूब अली, तरूर व दिफ़ा-ए मशरूअ, क़ुम, ज़मज़म हिदायत प्रकाशन, 1386 शम्सी।
- मिश्कीनी, अली, तफ़्सीर रवाँ, क़ुम, दारुल हदीस प्रकाशन, 1392 शम्सी।
- मुख़्तार उमर, अहमद, मोजम अल्लुग़तिल अरबिय्यतिल मुआसिरा, प्रकाशन स्थान अज्ञात, आलमुल कुतुब प्रकाशन, 1429 हिजरी।
- शेख़ तूसी, मुहम्मद बिन हसन, तहज़ीबुल अहकाम, शोध, टिप्पणी और संकलन: हसन ख़ुरसान, अली आख़ूंदी और मुहम्मद आख़ूंदी, तेहरान, दारुल कुतुब अल-इल्मिय्या प्रकाशन, चौथा संस्करण, 1365 शम्सी।
- हिल्ली, हसन बिन यूसुफ़, तज़किरतुल फ़ुक़हा, क़ुम, आले अल बैत संस्थान, 1374 शम्सी।