सामग्री पर जाएँ

अंग भंग करना

wikishia से


अंग भंग करना या मुस्ला करना का अर्थ है मनुष्य के शरीर के अंगों को काटना या अलग करना। यह बड़े पापों में से एक है। इस्लामी न्यायशास्त्र के विभिन्न अध्यायों में इसका हुक्म बयान किया गया है। युद्ध में भी शत्रुओं के अंगों को विकृत करना निषिद्ध माना गया है। न्यायविदों के अनुसार, मनुष्य के शरीर का सम्मान मृत्यु के बाद भी बनाए रखना आवश्यक है। हालाँकि, कुछ मामलों में, जैसे शव-परीक्षण और अंग प्रत्यारोपण (Organ Transplantation) के लिए अंग काटने की अनुमति दी गई है।

पैग़म्बर (स) द्वारा अंग-भंग करने से मना किए जाने के बावजूद, बाद के दौर में कुछ संघर्षों में यह कार्य किया गया। ऐतिहासिक स्रोतों में मुआविया के दौर में तथा यज़ीद बिन मुआविया के समय कर्बला की घटना में अंग-भंग किए जाने की घटनाओं का उल्लेख मिलता है। बाद में दाइश (ISIS) जैसे तकफ़ीरी समूहों ने भी इस कार्य को जारी रखा।

इस्लामी न्यायशास्त्र में अंग-भंग करने की मनाही

अंग-भंग करना एक न्यायशास्त्रीय शब्द है, जिसका अर्थ मनुष्य या पशु के शरीर के एक या अनेक अंगों को काटना है, चाहे वह जीवित हो या मृत्यु के बाद।[१] न्यायविदों ने इसे हराम और बड़े पापों में से एक माना है।[२] उनका मानना है कि युद्ध में भी यह हुक्म लागू होता है, यहाँ तक कि उन शत्रुओं के संबंध में भी जिन्होंने किसी मुसलमान के अंग-भंग किए हों।[३] इसके प्रसिद्ध ऐतिहासिक उदाहरणों में पैग़म्बर (स) के चाचा हमज़ा बिन अब्दुल मुत्तलिब का ओहद के युद्ध में अबू सुफ़ियान की पत्नी हिंद द्वारा अंग-भंग किया जाना शामिल है।[४]

क़ुरआन के कुछ व्याख्याकारों ने हत्या में सीमा का उल्लंघन न करने[५] और युद्ध में अतिक्रमण न करने[६] से संबंधित आयतों को अंग-भंग करने की मनाही में भी शामिल माना है। इस्लामी रिवायतों में भी मनुष्य और पशुओं के अंग-भंग करने से मना किया गया है।[७] रिवायतों के अतिरिक्त, मनुष्य के शरीर का सम्मान, यहाँ तक कि मृत्यु के बाद भी, इस कार्य की मनाही के कारणों में से एक माना जाता है।[८]

अंग-भंग करने की चर्चा न्यायशास्त्र के विभिन्न अध्यायों में की गई है, जिनमें जिहाद,[९] क़िसास (प्रतिशोध),[१०] और अंग प्रत्यारोपण से संबंधित चिकित्सा न्यायशास्त्र[११] शामिल हैं।

अंग-भंग करने की मनाही का उल्लंघन करने के ऐतिहासिक उदाहरण

पैग़म्बर (स) द्वारा अंग-भंग करने से मना किए जाने के बावजूद, इस्लामी इतिहास में इस आदेश के उल्लंघन के कुछ उदाहरण मिलते हैं।[१२] इनमें शामिल हैं:

अंग-भंग करने की अनुमति के मामले

कुछ न्यायशास्त्रीय पुस्तकों में अंग-भंग करने के कुछ मामलों को जायज़ माना गया है:

  • युद्धरत अपराधी के अंग काटना: सूरह मायदा की आयत 33 के अनुसार, मुहारिब (युद्ध छेड़ने वाले व्यक्ति) की सज़ा में एक हाथ और एक पैर को विपरीत दिशाओं से काटा जाता है।[१९]
  • अंग का क़िसास (प्रतिशोध): यदि कोई व्यक्ति जानबूझकर किसी दूसरे व्यक्ति के शरीर का कोई अंग काट दे, तो सूरह मायदा की आयत 45 के अनुसार, उसी अंग का क़िसास (प्रतिशोध) लिया जा सकता है। लेकिन जानबूझकर हत्या के मामले में क़िसास केवल जान के बदले जान तक सीमित रहता है और अंग-भंग नहीं किया जाता।[२०]
  • चिकित्सा शिक्षा के लिए शव-परीक्षण: यदि चिकित्सा शिक्षा और रोगियों की जान बचाने के लिए शव का विच्छेदन आवश्यक हो, तो कुछ न्यायविदों ने इसे आवश्यकता और वाजिब केफ़ाई के रूप में जायज़ माना है।[२१]
  • अपराध का पता लगाने के लिए शव-परीक्षण: मृत्यु का कारण जानने, महत्वपूर्ण अपराधों का पता लगाने और लोगों के अधिकारों को नष्ट होने से बचाने के लिए, शरीअत के नियमों का पालन करते हुए शव-परीक्षण की अनुमति दी गई है।[२२]
  • मुसलमान की जान बचाने की आवश्यकता: किसी मृत मुसलमान के शरीर से अंग निकालकर दूसरे मुसलमान के शरीर में प्रत्यारोपित करना, क़ायदा-ए-इज़्तिरार (आपातकालीन आवश्यकता के सिद्धांत) और मुसलमान की जान बचाने के महत्व के आधार पर जायज़ है।[२३]

हालाँकि, कुछ न्यायविदों के अनुसार, इन मामलों में अनुमति तभी है जब अपमानित करने या बेअदबी करने का उद्देश्य न हो; क्योंकि अंग-भंग को मूल रूप से अपमानजनक कृत्य मानकर निषिद्ध समझा जाता है।[२४]

फ़ुटनोट

  1. ↑ इब्ने इदरीस हिल्ली, किताबुस सराइर, खंड 2, पृष्ठ 21; नजफ़ी, जवाहिरुल कलाम, खंड 21, पृष्ठ 77-78।
  2. ↑ शेख तूसी, अल-मबसूत, खंड 2, पृष्ठ 19; इब्ने इदरीस हिल्ली, किताबुस सराइर, खंड 2, पृष्ठ 21; नजफ़ी, जवाहिरुल कलाम, खंड 21, पृष्ठ 77-78।
  3. ↑ शहीद सानी, मसालिकुल अफ़हाम, खंड 3, पृष्ठ 26।
  4. ↑ वाक़िदी, अल-मग़ाज़ी, खंड 1, पृष्ठ 286।
  5. ↑ मकारिम, तफ़सीरे नमूना, खंड 12, पृष्ठ 109।
  6. ↑ अबुल फ़ुतूह राज़ी, रौज़ुल जिनान, खंड 3, पृष्ठ 70।
  7. ↑ हुर्र आमिली, वसाइलुश शिया, खंड 29, पृष्ठ 126-128।
  8. ↑ मुहम्मदी, «مثله‌کردن اسرا توسط جریانهای تکفیری؛ بدعت یا سنت، از دیدگاه فریقین», पृष्ठ 9-11।
  9. ↑ शेख़ तूसी, "अल-मबसूत", खंड 2, पृष्ठ 19; इब्ने इदरीस हिल्ली, "किताबुस सराइर", खंड 2, पृष्ठ 21।
  10. ↑ मरअशी नजफ़ी, "अल-क़िसास अला ज़ौइल क़ुरआन वस-सुन्नह", खंड 2, पृष्ठ 352।
  11. ↑ क़ाइनी, "अल-मबसूत फ़िल फ़िक़्हिल मसाइलिल मुआसिरह", खंड 1, पृष्ठ 158।
  12. ↑ शम्सुद्दीन, अंसारुल हुसैन, खंड 1, पृष्ठ 225।
  13. ↑ शम्सुद्दीन, अंसारुल हुसैन, खंड 1, पृष्ठ 225-226।
  14. ↑ शम्सुद्दीन, अंसारुल हुसैन, खंड 1, पृष्ठ 227।
  15. ↑ इस्फ़हानी, अल-अग़ानी, खंड 17, पृष्ठ 144; इब्ने अब्दुल बर्र, अल-इस्तीआब, खंड 3, पृष्ठ 258।
  16. ↑ शम्सुद्दीन, अंसारुल हुसैन, खंड 1, पृष्ठ 227।
  17. ↑ «جنایات داعش», ताबनाक समाचार एजेंसी।
  18. ↑ «چرا وقایع دی شبیه کودتا بود؟», मशरिक समाचार।
  19. ↑ क़ाइनी, अल-मबसूत फ़िल फ़िक़्हिल मसाइलिल मुआसिरह, खंड 1, पृष्ठ 159।
  20. ↑ क़ाइनी, अल-मबसूत फ़िल फ़िक़्हिल मसाइलिल मुआसिरह, खंड 1, पृष्ठ 159-160।
  21. ↑ रूहानी, अल-मसाइलुल मुस्तहदिसह, खंड 1, पृष्ठ 116।
  22. ↑ रूहानी, अल-मसाइलुल मुस्तहदिसह, खंड 1, पृष्ठ 116।
  23. ↑ ख़राज़ी, «انواع تشریح و احکام آن», खंड 1, पृष्ठ 344; मुहम्मदी गीलानी, «کالبد شکافی», खंड 1, पृष्ठ 274।
  24. ↑ क़ाइनी, अल-मबसूत फ़िल फ़िक़्हिल मसाइलिल मुआसिरह, खंड 1, पृष्ठ 164।

स्रोत

  • «چرا وقایع دی شبیه کودتا بود؟» (दी माह की घटनाएँ तख्तापलट जैसी क्यों थीं?), मशरिक़ समाचार, प्रकाशित होने की तारीख: 3 फ़रवरी 2026, देखने की तारीख: 11 नवम्बर 2026 ईस्वी।
  • अबुल फ़राज इस्फ़हानी, अली बिन हुसैन, अल-अग़ानी, शोध: मुहम्मद अली बजावी, निगरानी: मुहम्मद अबुल फ़ज़्ल इब्राहीम, क़ाहिरा, मिस्र के सामान्य लेखन एवं प्रकाशन प्राधिकरण द्वारा प्रकाशित संस्करण।, 1389 हिजरी।
  • अबुल फ़ुतूह राज़ी, हुसैन बिन अली, रौज़ुल जिनान व रूहुल जिनान फ़ी तफ़सीरिल क़ुरआन, शोध: मुहम्मद जाफ़र याहक़ी व मुहम्मद महदी नासेह, मशहद, आस्ताने क़ुद्से रज़वी इस्लामी अनुसंधान संस्थान, 1408 हिजरी।
  • इब्ने अब्दुल बर्र, यूसुफ़ बिन अब्दुल्लाह, अल-इस्तीआब फ़ी मअरिफ़तिल अस्हाब, दारुल कुतुबिल इल्मिया प्रकाशन, बेरूत, 1995 ईस्वी।
  • इब्ने इदरीस, मुहम्मद बिन अहमद, अस्सराइरुल हावी लि तहरीरिल फ़तावा, क़ुम, जमाअते मुदर्रिसीन से सम्बंधित मुद्रण और प्रकाशन संस्थान, 1410 हिजरी।
  • क़ाइनी, मुहम्मद, अल-मबसूत फ़िल फ़िक़्हिल मसाइलिल मुआसिरह, क़ुम, फ़िक़्ही आइम्मा अतहार (अ) केंद्र, 1424 हिजरी।
  • ख़राज़ी, मुहसिन, «انواع تشریح و احکام آن» (शरीर-रचना के प्रकार और उनके धार्मिक नियम), चिकित्सा के क्षेत्र में इस्लाम के दृष्टिकोण पर आयोजित संगोष्ठी के शोधपत्रों के संकलन में, संकलन व संपादन: हुसैन फ़त्ताही मासूम, मशहद, उलूमे पज़िश्की विश्व विद्यालय मशहद, 1371 शम्सी।
  • नजफ़ी, मुहम्मद हसन, जवाहिरुल कलाम फ़ी शरहे शराएइल इस्लाम, संपादक: अब्बास क़ूचानी व अली आख़ूंदी, बेरूत, दारु इहयाइत तुरासिल अरबी प्रकाशन संस्थान, सातवाँ संस्करण, 1404 हिजरी/1362 शम्सी।
  • मकारिम शीराज़ी, नासिर, तफ़सीरे नमूना, तेहरान, दारुल कुतुबिल इस्लामिया प्रकाशन, 1374 शम्सी।
  • मरअशी नजफ़ी, सय्यद शहाबुद्दीन, अल-क़िसास अला ज़ौइल क़ुरआन वस-सुन्नह, क़ुम, आयतुल्लाह मरअशी नजफ़ी (रह.) पुस्तकालय, 1415 हिजरी।
  • मुहम्मदी गीलानी, मुहम्मद, «کالبد شکافی» (पोस्टमार्टम), फ़िक़्हे अहले बैत पत्रिका, वर्ष 1, संख्या 3, पतझड़ 1374 शम्सी।
  • मुहम्मदी, «مثله کردن اسراء توسط جریانهای تکفیری؛ بدعت یا سنت، از دیدگاه فریقین» (तकफ़ीरी गुटों द्वारा युद्धबंदियों के अंग-भंग की प्रथा: दोनों इस्लामी मत-परंपराओं (सुन्नी और शिया) के दृष्टिकोण से यह एक नयी धार्मिक प्रथा है या सुन्नत?), फ़िक़्ही व फ़लसफ़ी अध्ययन त्रैमासिक पत्रिका, संख्या 1, बहार 1399 शम्सी।
  • रूहानी, सय्यद मुहम्मद सादिक़, अल-मसाइलुल मुस्तहदिसह, क़ुम, प्रकाशन अज्ञात, 1414 हिजरी।
  • वाक़िदी, मुहम्मद बिन उमर, अल-मग़ाज़ी, शोध: मार्सडेंस जोंस, बेरूत, अल आलमी प्रकाशन, 1409 हिजरी।
  • शम्सुद्दीन, मुहम्मद महदी, अंसारुल हुसैन, प्रकाशित स्थान अज्ञात, अद्दारुल इस्लामिया प्रकाशन, प्रकाशित वर्ष उपलब्ध नहीं।
  • शहीद सानी, ज़ैनुद्दीन बिन अली, मसालिकुल अफ़हाम इला तन्क़ीहि शराएइल इस्लाम, क़ुम, अल मआरिफ़ अल इस्लामिया संस्थान, 1413 हिजरी।
  • शेख़ तूसी, मुहम्मद बिन हसन, अल-मबसूत फ़ी फ़िक़्हिल इमामिय्या, शोध: मुहम्मद बाक़िर बहबूदी, तेहरान, अल मुर्तज़विया लि-इहयाइल आसारिल जाफ़रिया संस्थान, 1378 हिजरी।
  • हुर्र आमिली, मुहम्मद बिन हसन, वसाइलुश शिया इला तहसीलि मसाइलिश शरीअह, क़ुम, आले अल बैत अलैहिमुस्सलाम लि-इहयाइल तुरास संस्थान, 1416 हिजरी।
  • «جنایات داعش» (आईएसआईएस के अपराध), ताबनाक समाचार, देखने की तारीख़: 11 नवम्बर 2026 ईस्वी।