क़ब्रिस्तान

क़ब्रिस्तान, वह स्थान है जहाँ मृतकों को दफ़न किया जाता है। मुसलमानों की संस्कृति में क़ब्रिस्तान को सम्मानित स्थान माना जाता है। क़ब्रिस्तान जाना और क़ब्रों की ज़ियारत करना उन परंपराओं में से है, जो मुसलमानों के बीच प्रचलित हैं। रिवायतों के अनुसार, नजफ़ का वादी-उस्सलाम दूसरे क़ब्रिस्तानों की तुलना में विशेष महत्त्व और श्रेष्ठता रखता है। मुसलमानों के कुछ क़ब्रिस्तान, जैसे बक़ीअ, मअलात, बाबुस्सग़ीर और भारत में कर्बला मलका जहाँ, कर्बला टॉकाटोरा, दायरा मीर मोमिन प्रसिद्ध हैं। इस्लामी ग्रंथों में क़ब्रिस्तान से संबंधित विशेष शरई अहकाम और आदाब का उल्लेख किया गया है। इनमें मृतकों को सलाम करना, क़ब्रिस्तान के सम्मान और साफ़-सफ़ाई का ध्यान रखना तथा ग़ैर-मुस्लिमों को मुसलमानों के क़ब्रिस्तान में दफ़न न करना शामिल है।
अर्थ और महत्त्व
क़ब्रिस्तान वह स्थान है जहाँ मृतकों को दफ़न किया जाता है।[२] धार्मिक शिक्षाओं और मुसलमानों की संस्कृति में क़ब्रिस्तान को सम्मानित स्थान माना जाता है।[३] मुसलमानों के क़ब्रिस्तानों में से कुछ, जैसे बक़ीअ[४] और वादी-उस्सलाम[५] को विशेष स्थान प्राप्त है। शिया इमामों (अ) और उनकी संतानों के प्रति अपनी श्रद्धा के कारण अपने मृतकों को उनके मज़ारों के निकट दफ़न करते हैं।[६] क़ब्रिस्तान को आरामगाह और गोरिस्तान भी कहा जाता है।[७]
प्रसिद्ध क़ब्रिस्तान
| कब्रिस्तान का नाम | स्थान और परिचय |
|---|---|
| वादी-उस्सलाम क़ब्रिस्तान | यह नजफ़ शहर में स्थित एक विशाल और ऐतिहासिक क़ब्रिस्तान है। इसकी फ़ज़ीलत के बारे में हदीसों के उल्लेख के कारण शिया मुसलमानों के लिए इसका विशेष महत्त्व है। इस क़ब्रिस्तान में हज़रत हूद (अ.) और हज़रत सालेह (अ.) से संबंधित दो मक़बरे भी स्थित हैं।[८] |
| बक़ीअ क़ब्रिस्तान: | यह मुसलमानों का सबसे पुराना क़ब्रिस्तान है, जो मदीना में मस्जिद ए नबवी के निकट स्थित है।[९] शिया इमामों में से चार इमाम, अर्थात् इमाम हसन (अ.), इमाम सज्जाद (अ.), इमाम बाक़िर (अ.) और इमाम सादिक़ (अ.), इसी क़ब्रिस्तान में दफ़न हैं।[१०] |
| वादी-ए-अयमन क़ब्रिस्तान | यह कर्बला का एक पुराना क़ब्रिस्तान है, जो हज़रत अब्बास (अ.) के हरम के दक्षिण-पूर्व में स्थित है।[११] |
| मअलात क़ब्रिस्तान | यह एक पुराना क़ब्रिस्तान है, जो मक्का के उत्तर-पूर्व में स्थित है।[१२] पैग़म्बर (स.) के पूर्वज अब्द मनाफ़, हाशिम और अब्दुल मुत्तलिब इसी स्थान पर दफ़्न हैं।[१३] |
| इब्ने बाबवैह क़ब्रिस्तान | यह शहरे रय में स्थित एक विशाल और ऐतिहासिक क़ब्रिस्तान है। इसका विकास क़ाजार शासक फ़तह अली शाह के शासनकाल में हुआ।[१४] |
| बाबुस्सग़ीर क़ब्रिस्तान | यह दमिश्क़ में स्थित एक पुराना क़ब्रिस्तान है, जहाँ शिया इमामों की कुछ संतानें, सहाबा और ताबेईन दफ़न हैं।[१५] बाबुस्सग़ीर का इतिहास शाम के क्षेत्र में इस्लाम के आगमन के शुरुआती वर्षों तक पहुँचता है। मक़ाम-ए-रऊस-उश-शुहदा (कर्बला के शहीदों के सिरों का दफ़न-स्थल) बाबुस्सग़ीर के निकट स्थित है।[१६] |
| दारुस्सलाम क़ब्रिस्तान | ह ईरान के सबसे पुराने ऐतिहासिक क़ब्रिस्तानों में से एक है, जो शीराज़ में स्थित है। इसका इतिहास तीसरी और चौथी हिजरी शताब्दी तक पहुँचता है।[१७] |
| हेलसिंकी क़ब्रिस्तान | यह स्कैंडिनेविया में मुसलमानों का सबसे पुराना क़ब्रिस्तान है। इसे वर्ष 1870 ईस्वी में फ़िनलैंड की राजधानी हेलसिंकी में बनाया गया था। इसमें केवल मुसलमानों को दफ़्न किया जाता है।[१८] |
| कर्बला मलका जहाँ | यह लखनऊ में स्थित एक पुराना क़ब्रिस्तान है, यहाँ आम कब्रों के साथ धार्मिक परंपराओं से जुड़े स्थल भी हैं।[१९] |
| दायरा मीर मोमिन | हैदराबाद का एक ऐतिहासिक दफ़न परिसर है। विद्वान करेन रफ़ल के शोध के अनुसार, इसका संबंध शिया समुदाय की दफ़न परंपराओं और इराक़ के कर्बला से लाई गई पवित्र मिट्टी की ऐतिहासिक परंपरा से है। इसे दक्षिण भारत के पुराने शिया दफ़न स्थलों में एक महत्वपूर्ण स्थान प्राप्त है।[२०] |
| कर्बला टॉकाटोरा | यह लखनऊ के प्रसिद्ध शिया धार्मिक और दफ़न स्थलों में से एक है। यहाँ इमाम हुसैन के रौज़े की प्रतीकात्मक प्रतिकृति, इमामबाड़ा और कई कब्रें मौजूद हैं। इसका ऐतिहासिक विकास अवध के नवाबी दौर से जुड़ा है।[२१] |
क़ब्रिस्तान के अहकाम और आदाब
इस्लामी ग्रंथों में क़ब्रिस्तान से संबंधित कुछ अहकाम और आदाब का उल्लेख किया गया है। इनमें मृतकों को सलाम करना, क़ब्रिस्तान के सम्मान और साफ़-सफ़ाई का ध्यान रखना तथा काफ़िरों को मुसलमानों के क़ब्रिस्तान में दफ़न न करना शामिल है।[२२]
- मृतकों को सलाम करना: अल्लामा मजलिसी ने बिहारुल अनवार में मोमिनों की ज़ियारत के आदाब का उल्लेख करते हुए एक हदीस वर्णित की है। इसके अनुसार, इमाम अली (अ.) ने क़ब्रों की ज़ियारत करते समय यह कहा:
بِسْمِ اَللّٰهِ اَلرَّحْمٰنِ اَلرَّحِیمِ اَلسَّلاَمُ عَلَی أَهْلِ لاَ إِلَهَ إِلاَّ اَللَّهُ مِنْ أَهْلِ لاَ إِلَهَ إِلاَّ اَللَّهُ یا أَهْلَ لاَ إِلَهَ إِلاَّ اَللَّهُ بِحَقِّ لاَ إِلَهَ إِلاَّ اَللَّهُ کَیفَ وَجَدْتُمْ قَوْلَ لاَ إِلَهَ إِلاَّ اَللَّهُ مِنْ لاَ إِلَهَ إِلاَّ اَللَّهُ یا لاَ إِلَهَ إِلاَّ اَللَّهُ بِحَقِّ لاَ إِلَهَ إِلاَّ اَللَّهُ اِغْفِرْ لِمَنْ قَالَ لاَ إِلَهَ إِلاَّ اَللَّهُ وَ اُحْشُرْنَا فِی زُمْرَةِ مَنْ قَالَ لاَ إِلَهَ إِلاَّ اَللَّهُ مُحَمَّدٌ رَسُولُ اَللَّهِ عَلِی وَلِی اَللَّهِ.
बिस्मिल्लाहिर्रहमानिर्रहीम। अस्सलामु अला अह्लि ला इलाहा इल्लल्लाहि मिन अह्लि ला इलाहा इल्लल्लाह। या अह्ला ला इलाहा इल्लल्लाह, बिहक़्क़ि ला इलाहा इल्लल्लाह, कैफ़ा वजद्तुम क़ौला ला इलाहा इल्लल्लाहि मिन ला इलाहा इल्लल्लाह? या ला इलाहा इल्लल्लाह, बिहक़्क़ि ला इलाहा इल्लल्लाह, इग़फ़िर लिमन क़ाला ला इलाहा इल्लल्लाह, वअह्शुरना फ़ी ज़ुमरति मन क़ाला ला इलाहा इल्लल्लाह, मुहम्मदुर्रसूलुल्लाह, अलीय्युन वलिय्युल्लाह।[२३]
- क़ब्रिस्तान की सफ़ाई, पाकीज़गी और सम्मान बनाए रखना: सय्यद मुहम्मद काज़िम तबातबाई यज़्दी ने अपनी पुस्तक अल-उर्वतुल-वुस्क़ा में क़ब्रों को नापाक और गंदा करना, क़ब्रिस्तान में हँसना तथा क़ब्रों पर चलना मकरूह बताया है।[२४]
- क़ब्रिस्तान की दोबारा इमारत न बनाना: कुछ न्यायविदों ने क़ब्रिस्तान के नष्ट हो जाने के बाद उसकी दोबारा इमारत बनाने को मकरूह बताया है। हालाँकि, पैग़म्बरों, इमामों और विद्वानों की क़ब्रों के मामले में यह अपवाद है।[२५]
- मुसलमानों के क़ब्रिस्तान में काफ़िरों को दफ़न न करना: न्यायविदों के फ़तवे के अनुसार, काफ़िरों को मुसलमानों के क़ब्रिस्तान में दफ़न करना जायज़ नहीं है।[२६]
क़ब्रों की ज़ियारत
मृतकों की क़ब्रों की ज़ियारत करना और उनकी क़ब्रों पर जाना, गुरुवार और शुक्रवार के दिनों में कुछ इस्लामी देशों, जैसे ईरान, में प्रचलित परंपराओं में से है। सूरह फ़ातिहा पढ़ना, क़ुरआन की तिलावत करना, क़ब्रों के पत्थरों को धोना और मोमबत्तियाँ जलाना उन आदाब में शामिल हैं, जिन्हें कुछ लोग अपने मृतकों की क़ब्रों की ज़ियारत के समय अपनाते हैं।[२७] जाफ़र सुब्हानी के अनुसार, पैग़म्बर (स.), उनके अहले बैत (अ) और मोमिनों की क़ब्रों की ज़ियारत इस्लामी संस्कृति के मूल सिद्धांतों में से है।[२८]
फ़ोटो गैलरी
-
दमिशक़ में बाब अल-सग़ीर क़ब्रिस्तान।
-
मदीना में बक़ीअ क़ब्रिस्तान।
-
नजफ़ में वादी उस-सलाम क़ब्रिस्तान।
-
यूरोप में मुसलमानों की क़ब्रों पर कलिमा-ए-शहादतैन की नक्क़ाशी।
फ़ुटनोट
- ↑ «Recreating Karbala in Awadh: A Photographic Essay»।
- ↑ अमीद, फ़रहंग-ए-फ़ारसी अमीद, शब्द «क़ब्र» के अंतर्गत; अनवरी, फ़रहंग-ए-बुज़ुर्ग-ए सुख़न, शब्द «क़ब्र» के अंतर्गत।
- ↑ लतीफ़ी, «احترام به قبور بزرگان دین سیره ائمه چهارگانه اهل سنت است», शबिस्तान समाचार एजेंसी।
- ↑ जाफ़रियान, आसार-ए-इस्लामी-ए मक्का व मदीना, पृष्ठ 353–356।
- ↑ अब्दुस्साहिब मुज़फ़्फ़र, «بررسی تاریخ خاکسپاری در نجف و وادی السلام», पृष्ठ 1।
- ↑ फ़क़ीह बह्रुलउलूम, «تاریخچه انتقال جنائز به عتبات عالیات (شهر کربلا)», पृष्ठ 1।
- ↑ «رئیس سازمان شهرداریها و دهیاریهای کشور خواستار جایگزینی واژه آرامستان به جای گورستان شد», आफ़ताब समाचार वेबसाइट।
- ↑ अब्दुस्साहिब मुज़फ़्फ़र, «بررسی تاریخ خاکسپاری در نجف و وادی السلام», पृष्ठ 1।
- ↑ रिफ़अत पाशा, मिरआतुल-हरमैन (अनुवाद), पृष्ठ 447।
- ↑ जाफ़रियान, आसार-ए इस्लामी-ए मक्का व मदीना, पृष्ठ 353–356।
- ↑ नबवी, «نیمروزی در وادی ایمن», पृष्ठ 287।
- ↑ क़ाएदान, तारीख़ व आसार-ए इस्लामी-ए मक्का-ए मुकर्रमा व मदीना-ए मुनव्वरा, पृष्ठ 129।
- ↑ अज़रक़ी, किताब अख़बार-ए मक्का शर्रफ़हल्लाह तआला व मा जा'अ फ़ीहा मिनल-आसार, पृष्ठ 433।
- ↑ मंसूरी, «شناخت عوامل مؤثر در شکلگیری گورستانهای تاریخی», पृष्ठ 22।
- ↑ याक़ूत हमवी, मोअजमुल-बुलदान, खंड 2, पृष्ठ 468।
- ↑ फ़हरी, मराक़िद-ए अहलुल-बैत, पृष्ठ 39–40।
- ↑ शैबानी और सहयोगी, «شناخت و بررسی مضامین ونقوش تصویری گورستان دارالسلام شیراز», पृष्ठ 3।
- ↑ «ماه و ستاره ویژگی قدیمی ترین قبرستان مسلمانان در اسکاندیناوی», शबिस्तान समाचार की वेबसाइट।
- ↑ «Recreating Karbala in Awadh: A Photographic Essay»।
- ↑ Karbala Beyond the Persianate: Theorizing Place in Indo-Shiʿism
- ↑ Karbala Beyond the Persianate: Theorizing Place in Indo-Shiʿism
- ↑ तबातबाई यज़्दी, अल-उर्वतुल-वुस्क़ा, खंड 2, पृष्ठ 128; मजलिसी, बिहारुल-अनवार, खंड 99, पृष्ठ 301।
- ↑ मजलिसी, बिहारुल-अनवार, खंड 99, पृष्ठ 301।
- ↑ तबातबाई यज़्दी, अल-उर्वतुल-वुस्क़ा, खंड 2, पृष्ठ 128।
- ↑ तबातबाई यज़्दी, अल-उर्वतुल-वुस्क़ा, खंड 2, पृष्ठ 128।
- ↑ आग़ाबाबाई बनी, «تأملی بر تفکیک قبور مسلمانان از غیر مسلمانان», पृष्ठ 1।
- ↑ «یاد از دست رفتگان؛ رسم ارزشمند ایرانیان/ برخی اعتقادات پنجشنبه آخر سال», मेहर समाचार वेबसाइट।
- ↑ सुब्हानी, मंशूर-ए अक़ाएद-ए इमामिया, पृष्ठ 254।
स्रोत
- «رئیس سازمان شهرداریها و دهیاریهای کشور خواستار جایگزینی واژه آرامستان به جای گورستان شد» (देश के नगरपालिकाओं और ग्राम पंचायतों के संगठन के प्रमुख ने ‘गोरिस्तान’ (कब्रिस्तान) के स्थान पर ‘आरामिस्तान’ शब्द के प्रयोग की माँग की।), आफ़ताब समाचार एजेंसी, प्रकाशन तिथि: 17 दय 1384 शम्सी।
- «یاد از دست رفتگان؛ رسم ارزشمند ایرانیان/ برخی اعتقادات پنجشنبه آخر سال» (बिछड़ चुके लोगों की याद: ईरानियों की एक मूल्यवान परंपरा / साल के आख़िरी गुरुवार से जुड़ी कुछ मान्यताएँ), मेहर समाचार की वेबसाइट, प्रकाशन तिथि: 15 मार्च 2012 ईस्वी, देखने की तिथि: 25 अक्टूबर 2026 ईस्वी।
- «ماه و ستاره ویژگی قدیمی ترین قبرستان مسلمانان در اسکاندیناوی» (चाँद और सितारा: स्कैंडिनेविया के सबसे पुराने मुस्लिम कब्रिस्तान की विशेष पहचान), शबिस्तान समाचार वेबसाइट पर प्रकाशित, प्रकाशन तिथि: 11 अप्रैल 2017 ईस्वी, देखने की तिथि: 25 अक्टूबर 2026 ईस्वी।
- अज़रक़ी, मुहम्मद बिन अब्दुल्लाह, किताब अख़बार मक्का शर्रफ़हल्लाह तआला व मा जा फ़ीहा मिनल आसार, रिवायत: इस्हाक़ बिन अहमद ख़ुज़ाई, मक्का अल-मुशर्रफ़ा ख़बरों में, खंड 1, ग़तन्गा, 1275 हिजरी।
- अनवरी, हसन, फ़रहंग-ए बुज़ुर्ग-ए सुख़न, तेहरान, सुख़न प्रकाशन केंद्र, 1381 शम्सी।
- अब्दुस्साहिब मुज़फ़्फ़र, मुहसिन, «بررسی تاریخ خاکسپاری در نجف و وادی السلام» (नजफ़ और वादी-उस-सलाम में दफ़न की ऐतिहासिक परंपरा का अध्ययन), अनुवादक: मुहम्मद हुसैन ख़ुशनवीस, फ़रहंग-ए ज़ियारत त्रैमासिक पत्रिका, अंक 39, गर्मी 1398 शम्सी।
- अमीद, हसन, फ़रहंग-ए फ़ारसी अमीद, तेहरान, अमीर कबीर प्रकाशन, 1375 शम्सी।
- क़ाएदान, असग़र, तारीख़ व आसार इस्लामी मक्का-ए मुकर्रमा व मदीना-ए मुनव्वरा, तेहरान, 1384 शम्सी।
- जाफ़रियान, रसूल, आसार-ए इस्लामी-ए मक्का व मदीना, क़ुम, मशअर प्रकाशन, 1390 शम्सी।
- तबातबाई यज़्दी, सय्यद मुहम्मद काज़िम, अल-उर्वतुल-वुस्क़ा, क़ुम, इस्लामी प्रकाशन संस्थान, जामेअ मुदर्रिसीन के अधीन, पहला संस्करण, 1417 हिजरी।
- नबवी, अहमद, «نیمروزی در وادی ایمن» (वादी-ए-अयमन में आधे दिन का प्रवास), फ़रहंग-ए ज़ियारत त्रैमासिक पत्रिका, अंक 10 और 11, बहार और गर्मी 1391 शम्सी।
- फ़क़ीह बह्रुल उलूम, मुहम्मद महदी, «تاریخچه انتقال جنائز به عتبات عالیات (شهر کربلا)» (जनाज़ों को पवित्र इतरात (अतबात-ए-आलियात), विशेषकर कर्बला नगर, स्थानांतरित करने का इतिहास), फ़रहंग-ए ज़ियारत त्रैमासिक पत्रिका, दौर 8, अंक 33, दय 1396 शम्सी।
- फ़हरी, सय्यद अहमद, मराक़िद अहलुल-बैत फ़ी अश्शाम, अल-इमाम अल-ख़ामेनेई विद्यालय, सीरिया, 1428 हिजरी।
- मंसूरी, कावेह; मुहम्मद मसऊद और मुहम्मद सईद ईज़दी, «شناخت عوامل مؤثر در شکلگیری گورستانهای تاریخی» (ऐतिहासिक कब्रिस्तानों के निर्माण एवं विकास में प्रभावकारी कारकों की पहचान), बाग़-ए नज़र, वर्ष 16, शहरीवर 1398 शम्सी, अंक 75।
- मजलिसी, मुहम्मद बाक़िर, बिहारुल-अनवार, दार इहयाउत-तुरास अल-अरबी संस्थान, बेरूत, 1403 हिजरी।
- रिफ़अत, पाशा इब्राहीम, अनुवादक: हादी अंसारी, मिरआत अल-हरमैन, मशअर प्रकाशन, तेहरान, 1377 शम्सी।
- शैबानी, हमीद रज़ा और अन्य, «شناخت و بررسی مضامین و نقوش تصویری گورستان دارالسلام شیراز» (शीराज़ के दारुस्सलाम कब्रिस्तान के चित्रात्मक विषयों एवं आकृतियों की पहचान और उनका अध्ययन), ईरान के इस्लामी और ऐतिहासिक वास्तुकला एवं शहरी नियोजन अनुसंधान सम्मेलन, 1396 शम्सी।
- सुब्हानी, जाफ़र, मंशूर-ए अक़ाएद-ए इमामिया, क़ुम, इमाम अल-सादिक़ (अ) संस्थान, 1376 शम्सी।
- «Karbala Beyond the Persianate: Theorizing Place in Indo-Shiʿism» (फ़ारसी सांस्कृतिक दायरे से परे कर्बला: हिंद-शियावाद में स्थान की अवधारणा का सैद्धांतिक विवेचन), प्रकाशन तिथि 4 अगस्त 2025 ईस्वी, देखने की तिथि 4 नवम्बर 2026 ईस्वी।
- «Recreating Karbala in Awadh: A Photographic Essay» (अवध में कर्बला की पुनर्रचना: एक फ़ोटोग्राफ़िक निबंध), देखने का तिथि, 25 अक्टूबर 2026 ईस्वी।
- लतीफ़ी, «احترام به قبور بزرگان دین سیره ائمه چهارگانه اهل سنت است», शबिस्तान समाचार एजेंसी, प्रकाशन तिथि: 1 जनवरी 2014, देखने की तिथि 11 नवम्बर 2026 ईस्वी।