सामग्री पर जाएँ

हमरज़मान ए हुसैन (किताब)

wikishia से
हमरज़मान ए हुसैन (किताब)
लेखकसय्यद अली हुसैनी ख़ामेनेई
रचना काल2017 ईस्वी
विषयधर्मशास्त्र (कलाम) और नैतिकता
भाषाफ़ारसी
प्रयासइस्लामी क्रांति सांस्कृतिक-शोध संस्थान
खंड संख्याएक खंड में
प्रकाशकइस्लामी क्रांति सांस्कृतिक-शोध संस्थान
प्रकाशन स्थानतेहरान


हमरज़मान ए हुसैन एक ऐसी किताब है जिसमें सय्यद अली ख़ामेनई के मुहर्रम वर्ष 1972 ईस्वी के भाषणो को लिखित रूप मे प्रस्तुत किया गया है। इस रचना मे दो सौ पचास वर्षीय इंसान का सिद्धांत, जेहाद की अवधारणा, शिया इमामों के व्यवहार मे जेहाद की समीक्षा, और उनके लड़ाकू (मुबारेज़ाती) व्यक्तित्व को विकृत करने के लिए दुशमनों की साज़िशो की पहचान जैसे मुद्दो पर ध्यान केंद्रित किया गया है।

यह किताब वर्ष 2018 ईस्वी मे प्रकाशित हुई है।

महत्व और स्थान

हमरज़मान ए हुसैन भाषणो का एक संग्रह है जो मुहर्रम वर्ष 1972 ईस्वी मेंं इस्लामी क्रांति से पहले के एक उत्तेजित राजनीतिक-धार्मिक माहौल मे दिए गए थे। इन सत्रो के वक्ता, सय्यद अली ख़ामेनई, उस समय पहलवी शासन के खिलाफ़ लड़ने वालो मे से एक माने जाते थे। ये भाषण तेहरान मे अंजुमन ए अंसार अल हुसैन मे दिए गए थे। ख़ामेनई ने इन भाषणो मे इमामों की सही पहचान, उनके संघर्षशील व्यक्तित्व की को विकृत करने के लिए दुशमनो की साज़िशो की पहचान के महत्व तथा जेहाद के अर्थ को बयान किया है।[१] लेखक ने इस कार्य मे दो सौ वर्षीय इंसान के सिद्धांत के निर्माण पर ध्यान केंद्रित किया है और इमाम सज्जाद (अ) से इमाम हसन असकरी (अ) तक इमाम हुसैन (अ) के हमरज़मान का नाम दिया गया है।[२] इस कार्य और 250 वर्षीय इंसान नामक किताब के बीच के अंतरो मे से एक यह है कि इसमे सामग्री मे सामंजस्य है और नैतिक तथा ऐतिहासिक पहलुओ पर आधारित बिंदु बताए गए है।[३]

रचना के लेखन मे, लेखक की बोलचाल की शैली मे कम से कम हस्तक्षेप करने का प्रयास किया गया है, ताकि पाठक पाठ के साथ बेहतर संबंध बना सके।[४] इस कृति को ईरान के शिक्षा मंत्रालय द्वारा शिक्षक के पद की भर्ती परीक्षा मे इस्लामी अध्ययन के पाठो मे से एक के रूप मे चुना गया है।[५]

सामग्री

हमरज़मान ए हुसैन सय्यद अली ख़ामेनई के दस भाषणो का संग्रह है, जिनका विषय शिया इमामो के चरित्र मे संघर्ष का तत्व है।[६] इस किताब के दस व्याख्यान, इस किताब के विषय सूची के अनुसार, क्रमबद्ध रूप मे इस प्रकार हैः[७]

  • इमामत के मुद्दे पर चर्चा के विभिन्न पहलू
  • इमामत के चौथे दौर के प्रारम्भिक दौर की समीक्षा
  • इमामो के वास्तविक व्यक्तित्व और चरित्र को जनाने का महत्व
  • इमाम सादिक़ (अ) का राजनीतिक जीवन
  • इमामत का दर्शन (फ़लसफ़ा) और उद्देश्य
  • इमामो के कठोर कार्य और दरबारी विद्वानो व कवियो के साथ उनका व्यवहार
  • इंसान का दो सौ पचास वर्षीय संघर्ष
  • क्रांतिकारी इमामज़ादे
  • इमामत के चार काल
  • तक़य्या

प्रकाशन

इंक़ेलाब इस्लामी सांस्कृतिक अनुसंधान संस्थान (आयतुल्लाहिल उज़्मा ख़ामेनई के कामो के संरक्षण और प्रकाशन कार्यालय) ने सय्यद अली ख़ामेनई के भाषणो की ऑडियो फाइलो से एक कृति निकाली, उसे व्यवस्थित किया, और वर्ष 2018 ई मे प्रकाशित किया। नवे और दसवे भाषणो को प्रतिलेखन करने की प्रक्रिया मे, ऑडियो फ़ाइल उपलब्ध न होने के कारण, केवल इन भाषणो के प्रतिलेखन पाठ पर ही संतोष किया गया है।[८]

फ़ुटनोट

  1. ↑ ख़ामेनई, हमरज़मान ए हुसैन, पृष्ठ 7।
  2. ↑ «همرزمان حسین (علیه‌السّلام)»,आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनई की साइट।
  3. ↑ «تفاوت کتاب‌های انسان ۲۵۰ساله و همرزمان حسین(ع) 250», अक़ीक़ साइट।
  4. ↑ «همرزمان حسین (علیه‌السّلام)»,आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनई की साइट।
  5. ↑ «منابع عمومی آزمون استخدامی دبیری و هنرآموز۱۴۰۲», रस्ता न्यूज़ एजेंसी।
  6. ↑ ख़ामेनई, हमरज़मान ए हुसैन, पृष्ठ 7।
  7. ↑ ख़ामेनई, हमरज़मान ए हुसैन, पृष्ठ 9-10।
  8. ↑ ख़ामेनई, हमरज़मान ए हुसैन, पृष्ठ 8।

स्रोत

  • «تفاوت کتاب‌های انسان ۲۵۰ساله و همرزمان حسین(ع) 250», (250 वर्षीय इंसान और हमरज़मान ए हुसैन किताबो मे अंतर), अक़ीक़ साइट, प्रविष्ट की तारीख 10 जुलाई 2018 ई, देखे जाने की तारीख 19 अगस्त 2023 ई।
  • «همرزمان حسین (علیه‌السّلام)», (हुसैन अलैहिस सलाम के साथी), आयतुल्लाहिल उज़्मा सय्यद अली ख़ामेनई की साइट, प्रविष्ट की तारीख़ 27 नवम्बर 2017 ई, देखे जाने की तारीख 19 अगस्त 2023 ई।
  • «منابع عمومی آزمون استخدامی دبیری و هنرآموز۱۴۰۲», (शिक्षण और कौशल सिखाने वालो के लिए 2024 ई की भर्ती परीक्षा के सामान्य स्रोत), रस्ता समाचार एजेंसी, प्रविष्ट की तारीख 18 जून 2023 ई, देखे जाने की तारीख 19 अगस्त 2023 ई।
  • ख़ामेनई, सय्यद अली, हमरज़मान ए हुसैन अलैहिस सलाम, तेहरान, इस्लामी इंक़ेलाब सांस्कृतिक अनुसंधान संस्थान, 1397 शम्सी।