सामग्री पर जाएँ

दो इमाम मुजाहिद (किताब)

wikishia से
दो इमामे मुजाहिद
लेखकसय्यद अली ख़ामेनई
रचना कालवर्ष 2017
विषयविश्लेषणात्मक इतिहास
प्रयासइंक़ेलाब इस्लामी संस्कृति अनुसंधान संस्थान
प्रकाशकइंक़ेलाब इस्लामी संस्कृति अनुसंधान संस्थान
प्रकाशन स्थानतेहरान
प्रकाशन संख्या1


दो इमामे मुजाहिद, सय्यद अली ख़ामेनई की किताब का शीर्षक है जिसमे विश्लेषणात्मक ऐतिहासिक पद्धित से इमाम हसन (अ) और इमाम हुसैन (अ) के जीवन का वर्णन किया गया है। इस रचना मे आयतुल्लाह ख़ामोनई की वर्ष 1972 ई से वर्ष 1973 ई के बीच दिए गए भाषणो को संकलित किया गया है, इस बात का प्रयास किया गया है कि उमय्या शासन का सामना करने मे इन दो इमामो के कार्य प्रदर्शन मे क्या अंतर था।

महत्व और स्थान

सय्यद अली ख़ामेनई के कुछ भाषणो पर आधारित किताब दो मुजाहिद इमाम, जिसका विषय इमाम हसन मुज्तबा (अ) और इमाम हुसैन (अ) का परिचय और स्थान का स्पष्टीकरण है। इस किताब के उद्देश्यों मे से एक, दो उमवी शासको के सामने इन दो इमामों के व्यवहार मे विरोधाभास के संदेह को दूर करना है। इस आधार पर इमाम हुसैन (अ) के आंदोलन और इमाम हसन (अ) की शांति समझौते के कारणो को उनके समय के अनुसार जोड़ने का प्रयास किया गया है, और दोनो इमामों के लक्ष्यो को पैग़म्बर (स) के धर्म को पुनर्जीवित करना और ताग़ूत से लड़ना बताया गया है।[१] यह रचना एक पुस्तक पठन प्रतियोगिता के दौरान एक स्रोत के रूप मे उपयोग की गई है।[२]

सामग्री

दो मुजाहिद इमाम नामक किताब मे छह प्रवचन है। इस किताब के पहले औ दूसरे प्रवचन क्रमशः अप्रैल वर्ष 1972 ई मे, इरशाद इमामबारगाह मे सय्यद अली ख़ामेनई द्वारा दिए गए दो भाषणो पर आधारित है। इस खंड मे 250 वर्षीय इंसान के सिद्धांत की व्याख्या की गई है और इमाम हसन और इमाम हुसैन के समय के बीच अंतर बताया गया है। इस रचना के तीसरे प्रवचन से लेकर पांचवे प्रवचन तक, जो कि मुहर्रम 1973 ई के भाषणो से संबंधित है, इमाम हुसैन (अ) के आंदोलन का विश्लेषण किया गया है। इस रचना का अंतिम प्रवचन भी तेहरान मे अंजुमन अंसार अल हुसैन मे लेखक के मुहर्रम 1973 ई के भाषण से संबंधित है। इस प्रवाच मे इमाम हुसैन (अ) के आंदोलन के उद्देशय को स्पष्ट किया गया है, और इस भाग मे इस संबंध मे विभिन्न सिद्धांतो की जां की गई है।[३]

प्रकाशन

दो मुजाहिद इमाम किताब पहली बार वर्ष 2017 ई मे आयतुल्लाह ख़ामेनई के संस्थानो (इंक़ेलाब इस्लामी संस्कृति अनुसंधान संस्थान) द्वारा तीन हज़ार प्रतियो मे प्रकाशित हुई थी।[४] यह किताब सितम्बर-अक्टूबर वर्ष 2022 ई तक बारह बार छापी गई।[५] यह किताब इंक़ेलाब इस्लामी प्रकाशन के प्रयासो से, एक ऑडियोबुक के रूपमे भी प्रकाशित हुई। इस किताब का ऑडियो संस्करण मे 178 मिनट की ऑडियो फ़ाइल है।[६]

फ़ुटनोट

  1. ↑ ख़ामेनई, दो इमामे मुजाहिद, पृष्ठ 6।
  2. ↑ «چاپ دوازدهم کتاب «دو امام مجاهد» منتشر شد», ऑनलाइन समाचार; «برگزاری پویش کتابخوانی «دو امام مجاهد»», ईस्ना।
  3. ↑ ख़ामेनई, दो इमामे मुजाहिद, पृष्ठ 6-8।
  4. ↑ ख़ामेनई, दो इमामे मुजाहिद, पृष्ठ 2।
  5. ↑ «چاپ دوازدهم کتاب «دو امام مجاهد» منتشر شد», ऑनलाइन समाचार।
  6. ↑ «کتاب گویای دو امام مجاهد», इंकेलाब इस्लामी प्रकाशन।

स्रोत

  • ख़ामेनई, सय्यद अली, दो इमामे मुजाहिद, तेहरान, आयतुल्लाहिल उज्मा ख़ामेनई के कामो के संरक्षण और प्रकाशन संस्थान, 1396 शम्सी।
  • «کتاب گویای دو امام مجاهد» (दो इमाम मुजाहिब किताब का ऑडियो वर्जन), इंक़ेलाब इस्लामी प्रकाशन, प्रविष्ट की तारीख: अज्ञात, देखे जाने की तारीख, 19 अप्रैल 2024 ई।
  • «چاپ دوازدهم کتاب «دو امام مجاهد» منتشر شد» (दो इमामे मुजाहिद किताब का बारहवां संस्करण प्रकाशित हुआ), ऑनलाइन समाचार, प्रविष्ट की तारीख 26 सितम्बर 2022 ई, देखे जाने की तारीख 19 अप्रैल 2024 ई।
  • «برگزاری پویش کتابخوانی دو امام مجاهد» (दो मुजाहिद इमाम किताब का पठन अभियान का आयोजन), ईस्ना, प्रविष्ट की तारीख 14 सितम्बर 2022 ई, देखे जाने की तारीख 19 अप्रैल 2022 ई।