सामग्री पर जाएँ

ग़ैबी सहायता

wikishia से
बद्र के युद्ध में फ़रिश्तों द्वारा पैग़म्बर (स) की सहायता किए जाने का एक चित्रण।

ग़ैबी सहायता (इमदाद-ए ग़ैबी) उन सहायताों को कहा जाता है, जो अदृश्य कारकों और भौतिक साधनों से परे स्रोतों से प्राप्त होती हैं।[१] यह अवधारणा ईश्वर की सभी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नेअमतों को समाहित करती है।[२] शिया इस्लाम के विद्वान मुर्तज़ा मुतह्हरी ने इसे दो प्रकारों में विभाजित किया है: सामान्य ग़ैबी सहायता, जिसमें सभी प्राणियों के लिए ईश्वरीय नेअमतें शामिल हैं, और विशेष ग़ैबी सहायता, जिसमें विशेष परिस्थितियों में मोमिनों को मिलने वाली विशिष्ट सहायता शामिल है।[३] हालाँकि, प्रचलित प्रयोगों में ग़ैबी सहायता का अर्थ अधिकतर कठिन और असाधारण परिस्थितियों में मोमिनों के लिए ईश्वर की विशेष एवं असामान्य सहायता तक सीमित होता है।[४] क़ुरआन में ग़ैबी सहायता को ऐसी मदद बताया गया है, जिसका स्रोत आलमे ग़ैब है। सूरह इस्रा की आयत 6 के आधार पर धन-संपत्ति और संतान को भी इसके उदाहरणों में शामिल किया गया है।[५]

ग़ैबी सहायता और चमत्कार सामान्यतः असामान्य तरीक़े से तथा छिपे हुए कारकों के माध्यम से घटित होते हैं। इन दोनों में अंतर यह है कि ग़ैबी सहायता के साथ चुनौती (तहद्दी) और नबूवत का दावा नहीं होता तथा यह आवश्यक नहीं कि केवल पैग़म्बरों के माध्यम से ही घटित हो; जबकि चमत्कार पैग़म्बर की नबूवत को प्रमाणित करने के उद्देश्य से और चुनौती के साथ प्रस्तुत किया जाता है।[६]

ग़ैबी सहायता प्राप्त करने की शर्ते:

यदि मनुष्य का जीवन सत्य की खोज, सच्चाई की तलाश, निष्ठा, कर्म और प्रयास से परिपूर्ण हो, तो उसे सत्य का संरक्षण प्राप्त होता है और ऐसे अज्ञात मार्गों से ग़ैबी शक्ति उसकी सहायता और कृपा करती है, जिनसे हम अनभिज्ञ हैं। यह केवल एक आस्था का विषय और पैग़म्बरों की शिक्षाओं पर ईमान रखने का तक़ाज़ा ही नहीं, बल्कि एक अनुभवात्मक और परीक्षात्मक सच्चाई भी है। बेशक, यह व्यक्तिगत अनुभव और परीक्षण है; अर्थात प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में ऐसा प्रयास करना चाहिए, ताकि वह अपने जीवन में पालनहार की कृपा और अनुकंपा के प्रभावों को देख सके। और अल्लाह के साथ व्यवहार करना तथा उसकी कृपा के प्रभावों को देखना कितना आनंददायक है।[७]

पैग़म्बरों के इतिहास और इस्लाम के प्रारंभिक काल में ग़ैबी सहायता के अनेक उदाहरण वर्णित हैं: हज़रत यूसुफ़ (अ) को पाप से बचाया जाना,[८] हज़रत मूसा (अ) को उनकी माता के दिल में प्रेरणा डालकर फ़िरऔन के ख़तरे से सुरक्षित रखना,[९] अबाबील पक्षियों के माध्यम से अब्रहा की सेना का विनाश,[१०] लैलतुल-मबीत की रात पैग़म्बर (स) की रक्षा,[११] बद्र के युद्ध में फ़रिश्तों द्वारा सहायता,[१२] ओहद के युद्ध के बाद शत्रु को आक्रमण करने से रोकना,[१३] हवा और अदृश्य सेना के माध्यम से अहज़ाब के युद्ध में मुसलमानों की विजय,[१४] तथा हुनैन के युद्ध में सुकून और शांति का उतरना।[१५]

इसी प्रकार मुजाहिदों का मार्गदर्शन,[१६] अल्लाह के धर्म की सहायता[१७] और परहेज़गारों को कठिनाइयों से मुक्ति दिलाना[१८] भी इसके अन्य उदाहरण माने गए हैं। मुर्तज़ा मुतह्हरी ने वही[१९] और यहाँ तक कि वैज्ञानिक प्रेरणाओं तथा बौद्धिक अंतर्दृष्टियों को भी ग़ैबी सहायता की अभिव्यक्तियों में शामिल किया है।[२०] इस्लामी गणराज्य ईरान के संस्थापक इमाम ख़ुमैनी ने तबस की घटना अर्थात तेहरान में संयुक्त राज्य अमेरिका के दूतावास के बंधकों को छुड़ाने का अमेरिकी सैनिकों का असफल प्रयास, जिसमें रेत का तूफ़ान, तकनीकी ख़राबी और विमान का हेलीकॉप्टर से टकराना शामिल था को ग़ैबी सहायता का एक उदाहरण बताया है।[२१]

ग़ैबी सहायता प्राप्त करने के लिए कुछ शर्तें बताई गई हैं,[२२] जैसे:

फ़ुटनोट

  1. ↑ नासेही, इमदादहा ए गै़बी अज़ निगाहे क़ुरआन, पृष्ठ 17।
  2. ↑ नासेही, इमदादहाए गै़बी अज़ निगाहे क़ुरआन, पृष्ठ 17।
  3. ↑ मुतह्हरी, मजमूअ ए आसार: इमदादहाए गै़बी, खंड 3, पृष्ठ 344-345।
  4. ↑ नासेही, इमदादहा ए गै़बी अज़ निगाहे क़ुरआन, पृष्ठ 17।
  5. ↑ मुतह्हरी, मजमूअ ए आसार, खंड 3, पृष्ठ 344।
  6. ↑ तबातबाई, अल-मीज़ान, खंड 1, पृष्ठ 82; मकारिम और अन्य, पयामे क़ुरआन, खंड 7, पृष्ठ 277; नासेही, इमदादहा ए गै़बी अज़ निगाहे क़ुरआन, पृष्ठ 19-20।
  7. ↑ मुतह्हरी, मजमूअ ए आसार, खंड 3, पृष्ठ 348।
  8. ↑ सूरह यूसुफ़, आयत 24; मकारिम और अन्य, तफ़सीरे नमूना, खंड 9, पृष्ठ 370-374; तबातबाई, अल-मीज़ान, खंड 11, पृष्ठ 126-130।
  9. ↑ सूरह ताहा, आयत 39; मकारिम और अन्य, तफ़सीरे नमूना, खंड 13, पृष्ठ 198-202; तबरसी, मजमा उल बयान, खंड 7, पृष्ठ 18।
  10. ↑ सूरह फ़ील, आयत 1-5; मकारिम और अन्य, तफ़सीरे नमूना, खंड 27, पृष्ठ 336-337; तबरसी, मजमा उल बयान, खंड 10, पृष्ठ 825।
  11. ↑ सूरह तौबा, आयत 40; मकारिम और अन्य, तफ़सीरे नमूना, खंड 7, पृष्ठ 418-419।
  12. ↑ सूरह अनफ़ाल, आयत 9-12; मकारिम और अन्य, तफ़सीरे नमूना, खंड 7, पृष्ठ 103-107।
  13. ↑ सूरह आले इमरान, आयत 151; मकारिम और अन्य, तफ़सीरे नमूना, खंड 3, पृष्ठ 125-126; तबातबाई, अल-मीज़ान, खंड 4, पृष्ठ 43।
  14. ↑ क़ुर्तुबी, अल-जामेअ लि-अहकामिल क़ुरआन, खंड 14, पृष्ठ 143-144।
  15. ↑ सूरह तौबा, आयत 26; मकारिम और अन्य, तफ़सीरे नमूना, खंड 7, पृष्ठ 338 और 341।
  16. ↑ सूरह अनकबूत, आयत 69।
  17. ↑ सूरह मुहम्मद, आयत 7।
  18. ↑ सूरह तलाक़, आयत 2।
  19. ↑ मुतह्हरी, मजमूअ ए आसार, खंड 23, पृष्ठ 647।
  20. ↑ मुतह्हरी, मजमूअ ए आसार, खंड 3, पृष्ठ 351।
  21. ↑ ख़ुमैनी, सहीफ़े इमाम, खंड 12, पृष्ठ 380।
  22. ↑ नासेही, इमदादहा ए गै़बी अज़ निगाहे क़ुरआन, पृष्ठ 103-114।
  23. ↑ सूरह ग़ाफ़िर, आयत 51; मकारिम और अन्य, तफ़सीरे नमूना, खंड 20, पृष्ठ 127; मुतह्हरी, मजमूअ ए आसार, खंड 23, पृष्ठ 646।
  24. ↑ सूरह आले इमरान, आयत 173-174; मकारिम और अन्य, तफ़सीरे नमूना, खंड 3, पृष्ठ 175-178।
  25. ↑ सूरह अनफ़ाल, आयत 29; सूरह तलाक़, आयत 2-4; मकारिम और अन्य, तफ़सीरे नमूना, खंड 7, पृष्ठ 140-141 और खंड 24, पृष्ठ 232-244।
  26. ↑ सूरह फ़ुस्सिलत, आयत 30; मकारिम और अन्य, तफ़सीरे नमूना, खंड 20, पृष्ठ 269-271।
  27. ↑ सूरह अनकबूत, आयत 69।
  28. ↑ सूरह मुहम्मद, आयत 7।
  29. ↑ मकारिम और अन्य, तफ़सीरे नमूना, खंड 16, पृष्ठ 348-350 और खंड 21, पृष्ठ 425-426।
  30. ↑ सूरह अनआम, आयत 34; मकारिम और अन्य, तफ़सीरे नमूना, खंड 5, पृष्ठ 212।
  31. ↑ सूरह आले इमरान, आयत 125; मकारिम और अन्य, तफ़सीरे नमूना, खंड 3, पृष्ठ 79-80।
  32. ↑ सूरह यूसुफ़, आयत 24; मकारिम और अन्य, तफ़सीरे नमूना, खंड 9, पृष्ठ 370-374; तबातबाई, अल-मीज़ान, खंड 11, पृष्ठ 126-130।

स्रोत

  • क़ुरआन करीम।
  • क़ुर्तुबी, मुहम्मद बिन अहमद, अल-जामेअ लि-अहकामिल क़ुरआन, दारुल कुतुब अल-इल्मिया संस्थान, 1417 हिजरी।
  • ख़ुमैनी, सय्यद रूहुल्लाह, सहीफ़े इमाम, तेहरान, इमाम ख़ुमैनी के कार्यों के संकलन एवं प्रकाशन संस्थान, 1389 शम्सी।
  • तबरेसी, फ़ज़्ल बिन हसन, मजमा उल बयान फ़ी तफ़सीरिल क़ुरआन, नासिर ख़ुसरो प्रकाशन, 1372 शम्सी।
  • तबातबाई, सय्यद मुहम्मद हुसैन, अल-मीज़ान फ़ी तफ़सीरिल क़ुरआन, इस्लामी प्रकाशन केंद्र, 1417 हिजरी।
  • नासेही, मुहम्मद हसन, इमदादहाए गै़बी अज़ निगाहे क़ुरआन, बोस्ताने किताब संस्थान, 1387 शम्सी।
  • मकारिम शीराज़ी, नासिर और अन्य, तफ़सीरे नमूना, दारुल कुतुब अल-इस्लामिया संस्थान, 1374 शम्सी।
  • मकारिम शीराज़ी, नासिर और अन्य, पयामे क़ुरआन, इमाम अली इब्ने अबी तालिब (अ) विद्यालय प्रकाशन, 1374 शम्सी।
  • मुतह्हरी, मुर्तज़ा, मजमूअ ए आसार, सद्रा, प्रकाशन का स्थान अज्ञात, 1389 शम्सी।
  • मुतह्हरी, मुर्तज़ा, मजमूअ ए आसार: इमदादहाए गै़बी, सद्रा प्रकाशन, प्रकाशित तारीख़ उपलब्ध नहीं।