wikishia:Featured articles/2025

इस्लामी गणतंत्र ईरान के सर्वोच्च नेता का पद संवैधानिक रूप से ईरान मे सर्वोच्च पद है जोकि तीनो कुव्वतो पर निगरानी और राजनीतिक प्रणाली तथा देश के मार्गदर्शन का दायित्व रखता है। गुप्तकाल मे सर्वोच्च नेता का स्थान मूल क़ानून के अनुसार विलायत और उम्मत की इमामत करना है। न्यायशास्त्रीय स्रोत मे यह स्थान इमामिया न्यायशास्त्र मे विलायत ए फ़क़ीह कहलाता है इसके अनुसार गुप्तकाल मे इस्लामी समाज का काम काज जामेअ शराइत मुज्तहिद के हवाले होता है।
मूल क़ानून के खंड 5, 107, 110 और 177 मे सर्वोच्च नेता के अधिकार का वर्णन किया है विलायत और इमामत को अपरिवर्तित जाना गया है। इज्तेहाद, अदालत, तक़वा, राजनीतिक समझ, बुद्धिमत्ता और प्रबंधन सर्वोच्च नेता की शर्ते है सर्वोच्च नेता का च्यन, देखभाल और पद से हटने का काम नेतृत्व के विश्षज्ञो की परिषद करती है। 1990 ई मे हुए संशोधन मे मरजेईयत की शर्त और नेतृत्व की परिषद को समाप्त करके पूर्ण विलायत पर जोर दिया गया।
पूर्ण राजनीति, कुल्ले क़ुवा का नेतृत्व, उच्च अधिकारीयो की नियुक्ति और अदपस्थ करना, मतभेदो को हल करना तथा राष्ट्रपति के हकम पर हस्ताक्षर करना सर्वोच्च नेता के कर्तव्य है। इमाम ख़ुमैनी और सय्यद अली ख़ामेनई क्रमशः इस्लामी गणतंत्र ईरान के पहले और दूसरे सर्वोच्च नेता थे।
अन्य विशेष रुप से प्रदर्शित लेख: आय ए हिजाब – क़ुरआन – इस्तेताअत (हज)