सामग्री पर जाएँ

सय्यद मुहम्मद बाक़िर मूसवी सफ़वी

wikishia से
सय्यद मुहम्मद बाक़िर मूसवी सफ़वी
वंशइमाम काज़िम (अ) के वंश से
जन्म का शहरकश्मीर
जन्म का देशभारत
मृत्यु तिथिवर्ष 2025
धर्मइस्लाम
मज़हबशिया
गुरूआयतुल्लाह अबुल क़ासिम ख़ूई • आयतुल्लाह सय्यद अली सिस्तानी


सय्यद मुहम्मद बाक़िर मूसवी सफ़वी, (1940-2025 ईस्वी), जम्मू-कश्मीर, भारत के एक शिया मुस्लिम धार्मिक विद्वान और वक्ता (ख़तीब) थे। वह नजफ़ के धार्मिक शिक्षा केंद्र से स्नातक थे और आयतुल्लाह सय्यद अबुल क़ासिम ख़ूई तथा आयतुल्लाह सय्यद अली सिस्तानी के शिष्य रहे थे।[१] उन्होंने इन दोनों महान विद्वानों से इज्तिहाद की अनुमति (धार्मिक निर्णय लेने) प्राप्त की थी।[२]

मूसवी सफ़वी का जन्म कश्मीर के बडगाम जिले में हुआ था। उनका वंश इमाम मूसा काज़िम (अ) से जुड़ता है।[३] उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने गृहनगर के मदरसा जामेअ बाबुल इल्म में पूरी की[४] और उच्च धार्मिक शिक्षा के लिए नजफ़, इराक़ चले गए।[५] वर्ष 1982 ईस्वी में वह कश्मीर लौट आए[६] और बडगाम में "बाबुल इल्म" संस्था की स्थापना करके मकतबे अहले बैत (अ) का प्रचार-प्रसार किया।[७]

मूसवी सफ़वी आयतुल्लाह सिस्तानी के कश्मीर में प्रतिनिधि के रूप में, शिया मुसलमानों के मामलों की देखभाल और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए ज़िम्मेदार थे और उन्होंने हमेशा इस्लामी एकता और विभाजन और अतिवाद से बचने पर ज़ोर दिया।[८] कहा जाता है कि उन्होंने धर्मशास्त्र, इस्लामी न्यायशास्त्र और इतिहास के क्षेत्र में अरबी, फ़ारसी और कश्मीरी भाषाओं में रचनाएँ लिखी हैं।[९]

मूसवी सफ़वी का 18 अप्रैल 2025 ई. को कश्मीर के बुदगाम क्षेत्र में निधन हुआ।[१०] उनकी मृत्यु के बाद, न्यायविदों के कार्यालयों जैसे कि आयतुल्लाह सिस्तानी[११] और हाफ़िज़ बशीर हुसैन नजफ़ी[१२] और साथ ही मजमा ए जहानी ए अहले बैत (अ)[१३] ने शोक संदेश जारी किए।

फ़ुटनोट

  1. ↑ पयामे तस्लीयत ए उल्मा व नेहादहाए हौज़वी दर पय रेहलत ए आयतुल्लाह मूसवी सफ़वी, रसा न्यूज़ एजेंसी।
  2. ↑ पयामे तस्लीयत ए उल्मा व नेहादहाए हौज़वी दर पय रेहलत ए आयतुल्लाह मूसवी सफ़वी, रसा न्यूज़ एजेंसी।
  3. ↑ बर्गी अज़ ज़िन्दगी ए इल्मी व ख़िदमात ए दीनी आयतुल्लाह मूसवी, आलिम ए बर्जस्तेह ए कश्मीर, अबना न्यूज़ एजेंसी।
  4. ↑ कश्मीर के मुमताज़ आलिमे दीन आग़ा सय्यद मुहम्मद बाक़िर अल मूसवी का इंतेक़ाल, क़ौमी तंज़ीम साइट में।
  5. ↑ पयामे तस्लीयत ए उल्मा व नेहादहाए हौज़वी दर पय रेहलत ए आयतुल्लाह मूसवी सफ़वी, रसा न्यूज़ एजेंसी।
  6. ↑ कश्मीर के मुमताज़ आलिमे दीन आग़ा सय्यद मुहम्मद बाक़िर अल मूसवी का इंतेक़ाल, क़ौमी तंज़ीम साइट में।
  7. ↑ रूहानी बर जस्ते कश्मिरी दारे फ़ानी दा वेदाअ गुफ़्त, हौज़ा न्यूज़ एजेंसी।
  8. ↑ रूहानी बर जस्ते कश्मिरी दारे फ़ानी दा वेदाअ गुफ़्त, हौज़ा न्यूज़ एजेंसी।
  9. ↑ आलिमे मारूफ़े शिया कश्मिरी दर गुज़्शत, जमारान न्यूज़ एजेंसी।
  10. ↑ आलिमे मारूफ़े शिया कश्मिरी दर गुज़्शत, जमारान न्यूज़ एजेंसी।
  11. ↑ पयामे तस्लीयत ए उल्मा व नेहादहाए हौज़वी दर पय रेहलत ए आयतुल्लाह मूसवी सफ़वी, रसा न्यूज़ एजेंसी।
  12. ↑ रूहानी बर जस्ते कश्मिरी दारे फ़ानी दा वेदाअ गुफ़्त, हौज़ा न्यूज़ एजेंसी।
  13. ↑ पयामे तस्लीयत ए उल्मा व नेहादहाए हौज़वी दर पय रेहलत ए आयतुल्लाह मूसवी सफ़वी, रसा न्यूज़ एजेंसी।

स्रोत